सऊदी अरब के सरकारी अभियोजन (Public Prosecution) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है की 22 कोरोना वायरस प्रभावित देशों में से किसी से किसी भी देश से सीधे सऊदी अरब आने वाले यात्रियों पर SR 500,000 जुर्माना तय किया गया है।
बोर्डिंग पास प्राप्त करते समय प्रत्येक यात्री को अनिवार्य रूप से यह बताना होता है कि उसने पिछले 14 दिनों के दौरान किसी भी कोरोना वायरस प्रभावित देश की यात्रा नहीं किया किया था।
यदि यह साबित हो जाता है की यात्री ने पिछले 14 दिनों के दौरान कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा की है तो उस पर SR 500,000 का जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट कंपनी या एयरलाइन कंपनियों के मालिकों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
#النيابة_العامة
يجب على المسافرين القادمين إلى المملكة على رحلات دولية والمسؤولين عن وسائل النقل ومشغليها عبر منافذ الدخول الإفصاح عن زياراتهم لأي من الدول الموبوءة بتفشي فيروس كورونا أو أي من سلالاته المتحورة، وتعمد عدم المبادرة إلى الإفصاح عن ذلك يرتب المُساءلة الجزائية المشددة pic.twitter.com/UoHXs9fJwi— النيابة العامة (@bip_ksa) August 1, 2021
हम यह जानते हैं कि 13 देशों से आने वाले गैर-सऊदी (प्रवासियों) को सऊदी अरब में प्रवेश करने से पहले किसी दूसरे देश में 14 दिन बिताना अनिवार्य हैं।
वे देश कौन से हैं?
हालांकि कोरोनावायरस प्रभावित देशों की सूची का खुलासा सार्वजनिक अभियोजन (Public Prosecution) द्वारा नहीं किया गया है लेकिन अरब पत्रिका का यह मानना है कि नीचे दिए गए निम्नलिखित 22 देश हैं।
हम यह भी जानते हैं कि सऊदी हुकूमत ने पिछले दिनों अपने नागरिकों को से 17 देशों न करने को कहा था साथ में चेतावनी भी दिया गया था प्रतिबंधित देशों की यात्रा करने वालों को 3 साल के लिए बैन कर दिया जाएगा ।
في ظل استمرار تفشي جائحة كورونا، حذّرت وزارة الداخلية السعودية من السفر إلى عدد من الدول، لعدم استقرارها أو انتشار الفيروس بها.#سياق_آخرhttps://t.co/v7YmrllXZT pic.twitter.com/aIv827kLwl
— صحيفة سبق الإلكترونية (@sabqorg) July 27, 2021
अतः दोनों सूची को संकलित से हमें 22 देश मिलते हैं,
- भारत
- अफगानिस्तान
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
- पाकिस्तान
- मिस्र
- तुर्की
- आर्मेनिया
- बेलारूस
- ब्राजील
- इथियोपिया
- इंडोनेशिया
- ईरान
- लेबनान
- लीबिया
- सोमालिया
- दक्षिण अफ्रीका
- सीरिया
- कांगो
- वेनेजुएला
- वियतनाम
- यमन
- अर्जेंटीना