सऊदी हुकूमत ने अज़ान (Adhan) के दौरान संगीत/म्यूजिक बजाने वालों पर SR 1,000 का जुर्माना लगाया है। किंगडम के मस्जिदों से लाउडस्पीकर द्वारा प्रत्येक दिन में 5 बार अज़ान या नमाज़ का आह्वान किया जाता है।
अज़ान (Adhan) के दौरान संगीत/म्यूजिक बजाने पर SR 1,000 का जुर्माना
सऊदी अरब के मौजूदा कानून के अनुसार जो कोई भी अज़ान के दौरान संगीत/म्यूजिक बजाते पकड़ा गया तो उस पर SR 1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। व्यक्त द्वारा बार-बार उल्लंघन के मामले में जुर्माना SR 2,000 तक या उससे अधिक लगाया जा सकता है। पढ़े-उमरा वीजा स्थिति और वीजा शुल्क जांच प्रक्रिया ऑनलाइन
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जुर्माना केवल तभी लगाया जाएगा जब मस्जिद से अज़ान दिए जाते वक़्त संगीत/म्यूजिक जोर से बजाया जा रहा हो। यह कानून उन लोगों पर भी लागू होता है जो कारों के साथ-साथ अपने घरों में तेज संगीत/म्यूजिक बजाते हैं।
تشغيل الموسيقى في أوقات الأذان وإقامة الصلاة غرامته في المرة الأولى 1000 ريال وفي التكرار 2000 ريال.
— أخبار السعودية (@SaudiNews50) February 19, 2022
पड़ोसी के शिकायत पर SR 500 जुर्माना
इसके अलावा सऊदी हुकूमत ने आवासीय एरिया में यदि तेज संगीत/म्यूजिक बजाया जाता है और उसके पड़ोसी द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है तो SR 500 जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। पढ़े-सऊदी इकामा रिन्यूअल फ़ीस-2022