सऊदी हुकूमत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगने वाले निम्नलिखित प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है;
01- सऊदी इकामा धारक अपने टीकाकरण की स्थिति (Immunization status) की परवाह किए बिना सऊदी अरब में प्रवेश कर सकते हैं।
- हालांकि किंगडम में प्रवेश करने के लिए वीजा धारक को पूरी तरह से टीकाकरण कराया गया होना चाहिए, वे लोगों उन्होंने दूसरा डोज लिए 3 माह गुजर गया है उन यात्रियों को बूस्टर डोज लेना अनिवार्य शर्त है (16 वर्ष से कम आयु के यात्रियों को छोड़कर)। पढ़े-अज़ान के दौरान म्यूजिक बजाने पर SR 1,000 जुर्माने का प्रावधान
02- किसी भी स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता नहीं है (बंद और खुला)।
03- खुली जगहों पर फेस मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। हालांकि,आपको अभी भी बंद जगहों जैसे ऑफिस,मॉल,हॉस्पिटल आदि पर फेस मास्क पहनना आवश्यक है।
04- सऊदी अरब में प्रवेश करने से पहले पीसीआर (PCR) टेस्ट की आवश्यकता नहीं है।
05- विज़िट/टुरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब आने वाले लोगों को कोविड-19 बीमा लेना आवश्यकता शर्त है।
06- सऊदी अरब आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार के संस्थागत या होम क्वारंटाइन रहने की जरूरत नहीं है। हालांकि, मुकीम वैक्सीन पंजीकरण (Muqeem Vaccine Registration) अभी भी आवश्यक है।
- इसमें भारत और पाकिस्तान से आने वाले लोग शामिल हैं। पढ़े–सऊदी वर्क वीजा स्टैम्पिंग स्थिति ऑनलाइन जांच करें
- जो लोग पहले से ही संस्थागत (institutional) क्वारंटाइन में हैं उन्हें प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- यदि आपने संस्थागत (Institutional) कोरेनटाइन के लिए फ़ीस का भुगतान किया है तो आप एयरलाइन/एजेंट से अपना धनवापस ले सकते हैं। पढ़े–सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, गाइडलाइन व टेक्नीशियन लिस्ट
07- विशिष्ट देशों से सीधी उड़ानों पर से निलंबन हटा लिया गया है। अब दुनिया में कहीं से भी लोग बिना किसी क्वारंटाइन की आवश्यकता के सीधे सऊदी अरब में प्रवेश कर सकते हैं।
#عاجل
مصدر مسؤول في وزارة الداخلية: تقرر رفع الإجراءات الاحترازية والوقائية المتعلقة بمكافحة جائحة كورونا اعتبارا من اليوم.https://t.co/z0mEfTIeGg#واس_عام pic.twitter.com/ovygWL8gsy— واس العام (@SPAregions) March 5, 2022