Tuesday, March 19, 2024
Homeवीजाफैमिली विजिट वीजा विस्तार प्रक्रिया- सऊदी अरब

फैमिली विजिट वीजा विस्तार प्रक्रिया- सऊदी अरब

सऊदी अरब में फैमिली विजिट वीजा आवेदन करने के लिये कुछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं। लेकिन फैमिली विजिट वीजा रिन्यूअल प्रक्रिया उतना ही आसान है। रिन्यूअल प्रक्रिया तत्काल व बेहद सरल है।

आप के पास अपना अबशर अकाउंट (absher account) चाहिए 5 मिनट के भीतर आप फैमिली विजिट वीजा ऑनलाइन रिन्यू कर सकते है।

लेकिन सेवा शुरू करने से पहले अबशर (Absher) हमें फैमिली विजिट वीजा रिनूअल करने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कहता है।

फैमिली विजिट वीजा रिन्यू के लिए कुछ आवश्यकताएँ

फैमिली विजिट वीजा रिनूअल से पहले कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना आवश्यक है। जब आप एक्सटेंशन प्रक्रिया शुरू करते हैं तब अबशर (absher) सेवा लाभ उठाने के कुछ नियमों और शर्तों का उल्लेख करता है। 

नियम और आवश्यकताएं हैं,
  • फैमिली विजिट वीजा रिन्यू के समय, विजिट वीजा की शेष वैधता (remaining validity) एक सप्ताह से कम होनी चाहिए या वीजा समाप्ति के बाद 3 दिनों के भीतर होना चाहिए। 
  • मै वीजा की शेष वैधता को स्पष्ट करने के लिए पोर्टल पर लिखे अरबी वाक्य की नकल कर रहा हूं। क्योंकि अंग्रेजी संस्करण में यह कहता है “वीजा विस्तार के लिये 7 दिनों से अधिक “होनी चाहिए,” लेकिन यह वास्तव में 7 दिनों “कम” है।

“في وقت التمديد يجب تن تكون المدة المتبقية في صلاحية التأشيرة سبعة يوم أقل, أو لن ياون مملن ملاق مقليمن مقليمن ملع في من

एक्सटेंशन के समय, वीजा की वैधता की अवधि सात दिन या उससे कम होनी चाहिए या तीन दिन से अधिक होनी चाहिए” (Google द्वारा अनुवाद) 

एक्सटेंशन का विकल्प Absher पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि 1 साल का फैमिली विज़िट वीजा है। तो फिर 6 महीने के बाद आपको एक बार किंगडम छोड़ना होगा और फिर से किंगडम में प्रवेश करना होगा।

  • रिन्यू प्रक्रिया शुरू करने से पहले फैमिली वीजा विस्तार शुल्क का भुगतान करना होगा।

वीजा विस्तार फीस प्रति सदस्य सिर्फ 100 सऊदी रियाल है। पेमेंट प्रक्रिया बेहद आसान है। आप किसी भी बैंक का उपयोग कर ऑनलाइन या ATM के माध्यम से पेमेंट कर सकते है । 

  • विज़िटर सऊदी अरब में मौजूद होना चाहिए।
  • विज़िटर का पासपोर्ट मान्य (valid) होना चाहिए। यदि पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है तो अबशर वीजा रिन्यू नहीं करेगा।
  •  यदि विज़िटर के उपर कोई यातायात उल्लंघन (Traffic violation) फीस बकाया है तो उसे एक्सटेंशन के आवेदन करने से पहले भुगतान करना होगा।
  • विज़िटर का वैध हेल्थ इंश्योरेंस वैलिड होना चाहिए। यदि इंश्योरेंस की समय सीमा समाप्त हो गई है तो पहले हेल्थ इंश्योरेंस रिनुअल करें और फिर वीजा विस्तार के लिए आवेदन करें।
  • सऊदी अरब में रहने की अवधि 180 दिन से अधिक नहीं बढ़ाई जा सकती है। 

इसका मतलब यह है कि यदि आपके पास 3 महीने लिए विजिट वीजा है अतः 3 महीने के बाद इसे रिनूअल कर सकते हैं।

इसी तरह, यदि विजिट वीजा की वैधता 1 महीने की है तो उसे 5 बार रिनूअल किया जा सकता है। प्रत्येक रिनूअल एक महीने के लिए होगा जो कुल प्रवास 180 दिनों से अधिक नहीं कर सकते हैं।

फैमिली विजिट वीजा रिन्यूअल प्रक्रिया

सऊदी अरब में फैमिली विजिट वीजा विस्तार के दो तरीके हैं। मैनुअल और ऑनलाइन। हम दोनों प्रक्रियाओं को समझाने की कोसिस कर रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन प्रक्रिया सबसे आरामदायक है। 

सबसे पहले हम ऑनलाइन विधि की व्याख्या कर रहे हैं,
  • Absher Account में लॉगिन करें, वेबसाइट पर जाने के लिए यहा क्लिक करें 👉 website
  • सफल लॉगिन के बाद, डैशबोर्ड पर सर्च बार में टाइप करें ”Extend”। सेवा लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • यदि आप मोबाइल के माध्यम से अबशर ऐप या वेबसाइट से absher का उपयोग कर रहे हैं तो योर फैमिली मेंबर सर्विसेज (Family Member Services) पर क्लिक करें और एक्सटेंड विजिट वीजा (Extend Visit Visa) चुनें, जो पहली उपलब्ध सेवा है।

  • सेवा शुरू हो जाएगी। पहले पेज पर सेवा उपयोग के आवश्यकताओं पर विस्तार से बताएगा। बस आप नेक्स्ट next पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, विज़िटर की सूची दिखाई देगी। विज़िटर का चयन करें और ‘Proceed‘ पर क्लिक करें ।                  
  • वीजा एक्सटेंशन अवधि को स्वतः चुन लेगा। उदाहरण के लिए फैमिली विजिट वीजा आवेदन करने के समय यदि आपने वीजा अवधि 3 महीने का चयन किया था तो सेवा 3 महीने रिनूअल अवधि का चयन करेगा।
  • लेकिन यदि आपने वीजा आवेदन के समय विकल्प 1 महीना का चुना था। तो फिर आप इसे केवल एक महीने के लिए ही बढ़ा सकते हैं।हालाँकि आप इसे आप 5 बार बढ़ा सकते हैं क्योंकि किंगडम में अधिकतम रहने की अवधि 180 दिन है। 
  • अब डिटेल्स फिर से चेक करें और आवेदन को कन्फर्म confirm करें। 
  • अंतिम पेज निम्नलिखित संदेश के साथ खुलेगा “उक्त यात्रा वीजा सफलतापूर्वक बढ़ाया गया
    है (visit visa is extended successfully)। 
बस, अब आप अपने फैमिली विज़िट वीजा को सफलतापूर्वक बढ़ा चुके है।  💞
जवाजात द्वारा फैमिली विजिट वीजा बाढ़ने की प्रक्रिया   

यदि आपने मैन्युअल रूप से  फैमिली विजिट वीजा का विस्तार करने का निर्णय लिया है तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • विज़िटर की एक प्रति मूल पासपोर्ट कोपी। ( वीजा स्टाम्प पेज सहित)
  • एक पासपोर्ट साइज़ फोटो। 
  • वीजा एक्सटेंशन फॉर्म भरे। यदि आप अरबी भाषा नहीं जानते हैं तो आप किसी मित्र या सहकर्मी से मदद करने के लिए कह सकते हैं।

हालांकि, कई लोग जवाजात के बाहर बैठे होते हैं। वे फॉर्म भरने के लिए 15, 20 रियाल लेकर आप का फ़ॉर्म भर देंगे।

  • जवाजात जाने से पहले वीजा शुल्क का भुगतान करें जिसकी लागत 100 सऊदी रियाल है। 
  • अपने इकामा की एक मूल प्रतिलिपि अपने साथ रखे। नोट-कृपया ध्यान रखें कि विस्तार प्रक्रिया के लिए विज़िटर को जवाजत जाने की अवश्यता होगी। 
नोट,

आवश्यक दस्तावेजों के साथ जवाजात जाएँ। रिसेप्शन डेस्क पर उपस्थित अधिकारी आप के कागजात की जांच करेगा और आपको संबंधित डिपार्ट्मन्ट को निर्देशित करेगा। वहां जाएं टोकन लें और अपनी बारी का इंतजार करें। अपना दस्तावेज जमा करें.. 15 मिनट के भीतर आप के परिवार का विज़िट वीजा बढ़ा दिया जायेगा।

अन्य उपयोगी लेख,
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments